बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत दो जख्मी, लोगों में देखा जा रहा दहशत का माहौल

0
139

Acn18.comसूरजपुर/सूरजपुर जिले में ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है,जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से ईलाके में दहशत की स्थिति बन गई है। बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन निवासी समय लाल कैलाश सिंह और राय सिंह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरे है वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया है या फिर तेंदुए ने। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है खास कर चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा है। कूदरगढ़ महोत्सव शुरु होने वाला है ऐसे में इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।