spot_img

कांग्रेस नेता की ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ की चोरी:शटर तोड़कर घुसे चोर, अंदर से सारे गहने ले उड़े; DVR भी गायब

Must Read

Acn18.com/बालोद में कांग्रेस नेता की ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ रुपए की चोरी हो गई है। रात के वक्त शटर तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखे लगभग सारे गहने ले उड़े हैं। चोरी का यह आंकड़ा बढ़कर डेढ़ करोड़ तक भी जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

अर्जुंदा के मेन मार्केट में गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रतिनिधि राजेश बाफना की बाफना ज्वेलर्स नाम से जेवरों की दुकान है। रोज की तरह कर्मचारी शनिवार रात को दुकान बंद करके चल गए थे। इसके बाद जब रविवार सुबह दुकान पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। अंदर से गहने गायब थे।

डीवीआर ले उड़े चोर

इसकी सूचना उन्होंने तुरंत राजेश बाफना को दी थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इस बारे में बताया गया था। पुलिस की टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। अंदर देखने पर पता चला की गहने गायब हैं। कुछ कैश भी चोर उड़ ले गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी चोर ले गए हैं।

थाना प्रभारी शिशिर पांडे ने बताया कि दुकान मालिक के साथ मिलकर असल में कितने की चोरी हुई है। उसका पता लगाया जा रहा है। गिनती का काम शुरू है, पूरी गिनती होने के बाद ही स्पष्ट कहा जाएगा। मगर यह आंकड़ा बढ़कर डेढ़ करोड़ तक जा सकता है।

गोडाउन में नजर आए संदिग्ध

उधर, पुलिस ने आस-पास और शहर में लगे कई सीसीटीवी चेक कर लिए हैं। जिसमें मार्केट में ही एक दूसरे कृषि कार्य के दुकान में कुछ लोग नजर आए हैं। सीसीटीवी में 4 लोग दुकान के गोडाउन में नजर आ रहा है। पुलिस इसी सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि उस गोडाउन से उन्होंने कोई चोरी नहीं की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

निर्माण में मनमानी: ग्रामीण क्षेत्र में बन रही सड़क में बाल श्रम ,अधिकारी और ठेकेदार ने अपनी सुविधा देखी इस मामले में

Acn18.com/ करतला क्षेत्र में कंक्रीट सड़क का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए कराया जा रहा है। सरकारी विभाग...

More Articles Like This

- Advertisement -