spot_img

महाकुंभ में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई:भीड़ में कई लोग बिछड़े, हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए; NSG कमांडो रख रहे नजर

Must Read

Acn18.com/महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान चल रहा है। दोपहर 2 बजे तक 44 घाटों पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। भक्तों पर हेलिकॉटर से 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की गई। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।

- Advertisement -

देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। भीड़ इतनी है कि कई लोग अपनों से बिछड़ गए। हेलिकॉप्टर और NSG कमांडो महाकुंभ में आए लोगों पर नजर रख रहे हैं। विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। हर घंटे संगम में 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा-

QuoteImage

मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय श्रीराम।

QuoteImage

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिसकर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

2 और बड़ी बातें…

  • एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी।
  • महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर...

More Articles Like This

- Advertisement -