Home KORBA 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,प्रेमनगर में हुई कार्रवाई

30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,प्रेमनगर में हुई कार्रवाई

0
42

Acn18.com/कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए कोरबा की आबकारी विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग को सूचना मिली थी,कि कटघोरा थाना अंतर्गत प्रेमनगर में ज्वाला पाल के द्वारा कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री की जा रही है,जिसके आधार पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब की जप्ती बनाई है। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आबकारी आरक्षक सिमोन मिंज, नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।