Home छत्तीसगढ़ दो दिन पर हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया उत्पात, सात घरों...

दो दिन पर हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया उत्पात, सात घरों को किया तहस नहस, फसलों को भी रौद कर किया नष्ट

0
48

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल का पसान वन क्षेत्र एक बार फिर हाथियों की धमक से गूंज रहा है। बीती रात पसान के भाररापारा गांव में दो हाथी घुस आए और उन्होंने 7 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी यहां से खेतों की ओर गए और काफी फसल को रौड कर चौपट कर दिया
दो दांतेल हाथियों के गांव में प्रवेश की खबर पसान रेंजर रामनिवास को दी गई। उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी गांव से 2 किलोमीटर दूर कोसाबाडी जंगल में विचरण कर रहे हैं जिसके कारण आसपास के ग्रामीण दहशत में है.

WhatsApp Image 2024 08 05 at 09.52.58 882f9299 WhatsApp Image 2024 08 05 at 09.52.59 8542c48e