*ग्राम कोलर में आयोजित हुआ मातर भाईदूज के अवसर पर ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह एवं विराट हास्य कवि सम्मेलन* *कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी रहे मुख्य अतिथि- साहित्य समाज का दर्पण होता है

0
116

*ग्राम कोलर में आयोजित हुआ मातर भाईदूज के अवसर पर ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह एवं विराट हास्य कवि सम्मेलन*

*कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी रहे मुख्य अतिथि- साहित्य समाज का दर्पण होता हैIMG 20251025 WA0058 IMG 20251025 WA0057* (श्री गुरु खुशवंत साहेब जी)

बीते दिनों मातर एवं भाईदूज के अवसर पर ग्राम कोलर में ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह एवं विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी रहे एवं अध्यक्षता अंचल के लोकप्रिय विधायक श्री इंद्रकुमार साहू जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, प्रथम सत्र में गांव के दसवीं बारहवीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक एवं लगभग 20 शिक्षकों को माननीय मंत्री जी ने शाल स्मृतिचिन्ह एवं श्रीफल देकर ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान से सम्मानित किया । कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन समिति के संरक्षक हरिराम यादव जी ने प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आज हमारा प्रदेश संचार क्रांति की दिशा में नित नए सफलता के सोपानों को छू रहा है एआई हब से लेकर रोबोटिकस की पढ़ाई प्रदेश में हो रही है जिससे युवाशक्ति को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच मिला है वहीं प्रदेश की उन्नति को लेकर भी अपनी बातें रखी साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर सारखी के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 7 लाख रु की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंचल के लोकप्रिय विधायक इंद्रकुमार साहू ने भाईदूज के अवसर पर भाई बहन के प्रेम को इंगित करते हुए कार्यक्रम की खूब सराहना की एवं स्वेच्छानुदान से 10 हजार रुपए की सहयोग राशि समिति को प्रदान करने की बात कही। ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान से सम्मानित होने वाले सदस्यों में लोकमणी यादव प्राध्यापक, मनोज कुमार साहू , सत्येन्द्र साहू व्याख्याता, शिक्षक -प्रदीप साहू , शिवकांत साहू, रघुराम साहू, मोनिका साहू, मुक्तानंद ध्रुव, प्रधान पाठक- शेषनारायण साहू, गयाराम ध्रुव, शिवकुमार टंडन, लता साहू, सरोज यादव, सहा शिक्षक -हरिराम यादव, ओमप्रकाश टंडन, होरीलाल ध्रुव, द्वारिका प्रसाद साहू, खेमलता साहू भूपेंद्र साहू, चुनूराम साहू शामिल रहे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के नामचीन कवि कृष्णा भारती ने छत्तीसगढ़ी कविता पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी वही, भरत द्वेदी जी ने पिता पर अपनी श्रेष्ठ पंक्ति पढ़कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, दुर्ग से आए डा मयंक शर्मा ने देश के सैनिकों एवं शहीदों को याद करते हुए वीर रस की उत्कृष्ट पंक्तियां पढ़कर सभी का ध्यान आकर्षित किया, अंजुलता साहू ने अपनी श्रृंगार की रचनाओं से झूमने के लिए मजबूर कर दिया वहीं कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे प्रदेश के हास्य व्यंग्य के शसक्त हस्ताक्षर मनोज शुक्ला ने अपने संचालन से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु जी, सभापति अन्नू तारक जी जिला पंचायत रायपुर, खेलूराम साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, मुकेश ढीढी सरपंच संघ अध्यक्ष, वोसंत कोसले, तनु महेश साहू जनपद सदस्य अभनपुर, शकुंतला माहेश्वर बांधे सरपंच ग्राम पंचायत कोलर, संतोष यदु अध्यक्ष ठेठवार समाज रायपुर राज, गुरुनारायण यादव जी डीएसपी, किशोर साहू अध्यक्ष भाजपा खोरपा मंडल, हरीराम यादव, डिकेश्वर साहू, गजेन्द्र कुमार साहू, गज्जू यादव, सौम्य मिश्रा, रघुराम साहू, दीपक साहू, टीकू साहू, संतोष साहू, महेश साहू, यशकुमार साहू, भारत ध्रुव, मनोज पटेल, डा तोषण साहू सहित काफी अधिक संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि डिकेश्वर साहू ने किया एवं आभार प्रकट गजेंद्र कुमार साहू द्वारा किया गया।