Home Uncategorized क्रिसमस के अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देश...

क्रिसमस के अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देश को शुभकामनाएं, ट्विट कर लिखी ये बात

0
49

acn18.com नई दिल्ली/ पूरा देश आज क्रिसमस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कई चर्चों में क्रिसमस के रात समुहिक प्रार्थना की गई। इसी बीच देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की बधाईया और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा-  “खुशी का यह त्योहार सद्भाव, प्रेम और करुणा का संदेश फैलाता है। आइए हम ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करें और सभी की भलाई और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें।”

पीएम मोदी ने क्रिसमस पर किया ट्विट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा- “यह त्योहारी मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। आइए क्रिसमस के प्रतीक सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं, और एक ऐसी दुनिया के लिए काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम भगवान मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।”  वहीं देश भर में क्रिसमस के अवसर पर आधी रात को सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई।