Home छत्तीसगढ़ श्रावण माह के पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन पर्व के दिन ब्राम्हण युवाओं...

श्रावण माह के पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन पर्व के दिन ब्राम्हण युवाओं ने किया श्रावणी उपकर्म

0
69

कोरबा। श्रावण माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, यही कारण है कि श्रद्धालु पूजन हवन कर भगवान को प्रसन्न करने में जुटे हुए थे। इसी कड़ी पं. मूलचंद शास्त्री, पं. कमलेश तिवारी, पं- प्रांजल दुबे, पं. मुकेश तिवारी, पं. जितेंद्र शर्मा ने श्रावण मास की पूर्णिमा को एक विशेष पूजन किया। विभिन्न प्रकारों के प्रत्य जैसे दुध, दही, घी, मधुरस, शक्कर गंगा मिट्टी पंचगव्य, पंचामृत, तिल, जौ, गोबर, गौमुत्र, उ फल के रसों से स्नान किया और ऋषि पूजा करते हुए नवीन यज्ञोपवीत धारण किया। पं. प्रांजल दुबे ने बताया की चारों वर्णों का वर्ष में एक विशेष पर्व आता है श्रावण मास की पूर्तिमा को ब्राम्हणों का, दशहरा पर्व में क्षत्रियों का जिसमे शस्त्रों का पूजन किया जाता है, दीपावली में व्यापारियो का जिसमें लक्ष्मी जी की विशेष पूज किया जाता है। और होली में सभी अन्यों का विशेष पर्व होता है।

 

WhatsApp Image 2023 09 01 at 16.24.05 WhatsApp Image 2023 09 01 at 16.09.41 WhatsApp Image 2023 09 01 at 16.09.17 WhatsApp Image 2023 09 01 at 16.09.16