spot_img

फर्जी डॉक्टर मामले में बिलासपुर अपोलो को नोटिस:दमोह के डॉ. जॉन केम ने ली थी छत्तीसगढ़ के स्पीकर राजेंद्र शुक्ल की जान

Must Read

Acn18.com/मध्यप्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट की मौत के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया है। डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य उर्फ नरेंद्र जॉन केम बिलासपुर में भी कई लोगों की जान ले चुका है।

- Advertisement -

इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का भी है। राजेंद्र प्रसाद अविभाजित मध्यप्रदेश में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बेटे प्रदीप शुक्ल ने ये आरोप लगाए हैं। डॉ नरेंद्र तब बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में पदस्थ थे।

दिवंगत शुक्ल के बेटे का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने एक्शन लिया। उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। जवाब मांगा गया है कि, किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी। उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है।

साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी। ये जानकारी मांगी गई है। वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ नरेंद्र की नियुक्ति और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी मांगी है।

अपोलो अस्पताल में डॉक्टर नरेंद्र ​​​​​ने किया था इलाज ​​

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्ल के बेटे प्रो. प्रदीप शुक्ल ने बताया कि अगस्त 2006 में उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। तब इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें हार्ट की समस्या बताई गई। उनकी एंजियोग्राफी करने की बात कही गई।

तब उनका इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम ने किया था। 2 अगस्त को एंजियोग्राफी की गई। लेजर से ऑपरेशन करने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बताया गया कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

18 दिनों तक वेंटिलेटर पर थे शुक्ल

प्रदीप शुक्ल ने बताया कि तब तत्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने हर संभव इलाज के निर्देश दिए थे। तत्कालीन कलेक्टर गौरव द्विवेदी भी अपोलो अस्पताल गए थे। उस समय उन्हें 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। जब वेंटिलेटर हटाया गया, तब उनकी मौत हो गई।

प्रदीप शुक्ल ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र शुक्ल की मौत 20 अगस्त 2006 को हुई थी। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि आईएमए ने डॉ नरेंद्र की डिग्री और रजिस्ट्रेशन को फर्जी बताया था। उस समय हम लोग पिता के क्रियाकर्म में व्यस्त हो गए। जिसके बाद उन्होंने कई जगह जानकारी ली, तब पता चला कि उनकी डिग्री फर्जी थी। हालांकि, बाद में अपोलो प्रबंधन ने उन्हें हटा दिया था।

कानपुर का रहने वाला है डॉक्टर, लंदन की डिग्री का दावा

बता दें कि डॉक्टर का वास्तविक नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है, जो कानपुर का रहने वाला है। जबकि उसके दस्तावेजों में नाम नरेंद्र जॉन केम लिखा हुआ है। उसके पास 2006 में एमबीबीएस की डिग्री है, जो आंध्र प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज की बताई गई है और रजिस्ट्रेशन नंबर 153427 दर्ज है।

लेकिन, इसके बाद जो तीन एमडी और कार्डियोलॉजी की डिग्रियां दी गई हैं, वे क्रमशः कोलकाता, दार्जिलिंग और यूके की बताई गई हैं, जिनमें किसी का भी रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर यादव साल 2006 में ही अपोलो अस्पताल में कार्यरत था। दमोह की घटना के सामने आने के बाद सीएमएचओ द्वारा अपोलो अस्पताल को नोटिस जारी कर इस संदिग्ध डॉक्टर से संबंधित सभी जानकारी मांगी गई है।

दमोह में डॉक्टर ने ढाई महीने में किया 15 हार्ट ऑपरेशन

दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जॉन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले। आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशनों में 7 मरीजों की मौत हो गई। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव फरार हो गया था। जिसे सोमवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने घटना को गंभीरता से लिया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -