Home Astrology ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा को भी नोटिस जारी , 2 दिन के...

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा को भी नोटिस जारी , 2 दिन के भीतर सीबीएसई से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश

0
1

IMG 20260318 WA0181

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर द्वारा पांचवी और छठवीं के विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा के लिए विवश करने के मामले में प्रारंभ हुई जांच के दायरे में कोरबा शाखा भी शामिल कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने नोटिस जारी कर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन से मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है

गौर तलब है की ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा मैं अध्यनरत पांचवी और छठवीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने जिलाधीश से मिलकर शिकायत किया था की सीबीएसई समानता प्राप्त होने का बहाना बनाकर उनके बच्चों को एडमिशन दिया गया था उनकी परीक्षा भी ले ली गई थी किंतु अब छत्तीसगढ़ पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों से दोबारा परीक्षा देने का निर्देश दिया गया है जो बच्चों के साथ अन्याय है।
बच्चों ने पढ़ाई सीबीएसई पाठ्यक्रम से की है और अब उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा के लिए विवश किया जाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है
अभिभावकों कि इस शिकायत पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने का निर्देश दिया है।

यह खबर मिलने पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा में जो बच्चे पढ़ रहे हैं उनके अभिभावक भी चिंतित हो गए हैं।

यहां यह उल्लेख भी प्रासंगिक होगा की ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कोरबा अपने प्रारंभिक काल से ही विवादों से घिरा रहा है। इसके संचालक पर तरह-तरह के आरोप लगते रहे हैं। जिस जमीन पर स्कूल बिल्डिंग तैयार की गई है उसके दस्तावेजों में भी हेर फेर का आरोप उनके ही परिजनों ने लगाया था। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा था। न जाने ऐसा क्या हुआ कि सारे लोग कुछ दिन से खामोश नजर आ रहे हैं।