Home Uncategorized नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली CM पद की शपथ, राजभवन में...

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली CM पद की शपथ, राजभवन में खूब हुई नारेबाजी

0
55

acn18.com पटना/ राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार राजेंद्र मंडपम पहुंचे गए हैं। नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के नारे गूंजने लगे।
रविशंकर प्रसाद पहुंचे राजभवन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।