नया रायपुर में नाइजीरियन स्टूडेंट्स सरेआम कर रहे अश्लील हरकतें, स्थानीय परेशान

0
3

नया रायपुर में नाइजीरियन स्टूडेंट्स सरेआम कर रहे अश्लील हरकतें, स्थानीय परेशान

सेक्टर-30 में आपत्तिजनक वीडियो वायरल

नया रायपुर में विदेशी मूल के कुछ छात्र-छात्राओं की गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष और चिंता बढ़ती नजर आ रही है। सेक्टर-30 की एक रिहायशी पार्किंग में कथित रूप से आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो में नाइजीरियन मूल के कुछ छात्र-छात्राएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब ऐसी गतिविधियों का विरोध किया जाता है, तो कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है।

बताया जा रहा है कि नया रायपुर स्थित कई निजी विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए विदेशी छात्र-छात्राएं आते हैं। वहीं, कुछ मामलों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े तार भी कथित रूप से सामने आने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।

पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।