Home KORBA नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,कारण का नहीं चल सका पता

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,कारण का नहीं चल सका पता

0
60

acn18.com कोरबा / मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के महज आठ माह बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके द्वारा ऐसा क्यों किया गया है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024 03 27 at 9.45.50 AM

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शो घर के बाथरूम में पाया गया.अज्ञात कारणों से उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। शादी के महज आठ माह बाद ही उसके द्वारा जिस तरह से यह कदम उठाया गया है,उससे कई सवाल खड़े हो रहे है। मृतका ने मौत को गले लगाने से पहले अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी,कि सास,ससुर और ननद उसे प्रताड़ित कर रहे है।

vlcsnap 2024 03 27 11h47m06s131


मृतका के आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने सास,ससुर और ननद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में उसने एसपी से शिकायत भी की है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि इस मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

vlcsnap 2024 03 27 11h46m54s098