कोरबा जिले का करू महुआ गांव इन दिनों सुर्खियों में है। आज इस गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना है। एक पंच तो पहले से ही लापता है पता चला है की दूसरी एक और पंच लापता हो गईहै। पुलिस के जवान औपचारिकता पूर्ण करने गांव पहुंच गए हैं
करो महुआ गांव में पुलिस के जवान तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन गांव में सन्नाटा है कारण है दो महिला पंचों का गांव से लापता हो जाना। एक महिला पांच निर्मला तो पिछले एक सप्ताह से पति और बच्चे के साथ लापता है उसके परिजन पुलिस थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक फरियाद करते-करते थक गए लेकिन पंच को खोजने में पुलिस ने कोई रुचि दिखाने की बजाय तमाम तरह की बहाने बाजी की। सत्ता पक्ष के कुछ पदाधिकारियो के कठोर रुख के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा औपचारिकता निभाने के लिए पुलिस के कुछ सिपाही गांव भेज दिये गए। पुलिस के ये जवान गांव में बैठकर आराम फरमा रहे हैं इसी बीच पता चला की लापता निर्मला का तो पता नहीं चला है अब एक और पंच मीलाबाई भी अदृश्य हो गई है।




