spot_img

पड़ोसियों ने कर ली मुर्गे की चोरी ,शिकायत पहुंची पुलिस के पास ,की जा रही है कार्रवाई

Must Read

ACN18.COM रतनपुर /रतनपुर क्षेत्र में आदिवासी महिला के मुर्गे को पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी चुराकर ले गए। ऐसा करते मालकिन ने उन्हें देख लिया। वह उनके कब्जे से अपने मुर्गे को छुड़ा लाई। इस बीच पड़ोसियों ने उनके मुर्गे के पंख को तोड़ दिया था। महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में घटना की लिखित शिकायत की है,जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार रोजी-मजदूरी का काम करती है। इसके साथ ही उसने अपने घर में मुर्गियां भी पाल रखी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रहे थें। इस पर वह नजर रख रही थी। इसके साथ ही उसने आसपास के लोगों को भी देखरेख करने कह रहा था। रविवार की शाम महिला घर में ही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला बुगल और उसकी पत्नी दुर्गा एक मुर्गे को चोरी कर ले जाने लगे जिसे महिला ने इसे देख लिया,जिसके बाद जानकी पड़ोसी के घर पहुंची और अपने मुर्गे को ले आई हालांकि उसे टूटे हुए पंख देखकर जानकी आक्रोशित हो उठी और पुलिस से शिकायत कर दी।

महिला जानकी बिंझवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर : गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही हैं मजबूत

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -