spot_img

एनडीआरएफ टीम को साइबर सुरक्षा पर किया गया जागरूक

Must Read

दुर्ग । कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में एनडीआरएफ के 40 से अधिक कर्मियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत एनडीआरएफ कर्मियों को साइबर खतरों से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।  कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने कर्मियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को सजग रहने की अपील की।

- Advertisement -

साथ ही उप निरीक्षक डॉक्टर संकल्प राय ने भी साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर साइबर वालंटियर द्वारा भी उपस्थित कर्मियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए, जिनमें साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां और उनसे निपटने के तरीकों पर जानकारी प्रदान की गई। एनडीआरएफ कर्मियों ने इस अभियान के दौरान सीखे गए उपायों को अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया और इस प्रकार के अभियानों को समय-समय पर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

निर्धारित तिथी से पहले असमाजिक तत्वों ने जला दिया रावण का पुतला, थाना में की गई शिकायत

Acn18.com/प्रदेश के धमतरी जिले में निर्धारित तिथी से पहले ही असमाजिक तत्वों ने रावण के पुतले को जला दिया।...

More Articles Like This

- Advertisement -