spot_img

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की Y-सिक्योरिटी के बावजूद हत्या:कोई कॉन्स्टेबल साथ नहीं था, स्ट्रीट लाइट-CCTV बंद; लॉरेंस गैंग पर शक, 2 शूटर गिरफ्तार

Must Read

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी को Y-सिक्योरिटी मिली थी, लेकिन उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था। यही नहीं, स्ट्रीट लाइट और CCTV कैमरे बंद थे। 2 शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीसरे शूटर की भी पहचान हो गई है।

- Advertisement -

सिद्धीकी पर बांद्रा में खेर नगर में विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी। सूत्रों के मुताबिक, ऑटो से आए 3 शूटर्स ने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की। इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था।

पूछताछ में दोनों शूटरों ने बताया कि वे पिछले दो महीने से बाबा के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे। घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के शामिल होने की आशंका है। लॉरेंस गैंग का नाम सामने आने के बाद एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग कराई थी।

1. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्दीकी के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। 5 डॉक्टर्स की टीम सुबह करीब 7:30 बजे से पोस्टमॉर्टम कर रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है।

2. पोस्टमॉर्टम के बाद सिद्दीकी का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास मकबा हाइट्स ले जाया जाएगा। शाम करीब 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस की 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा किया स्पष्ट, 15 नवंबर से होगी खरीदी

रायपुर। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से एक नवंबर से धान खरीदी की मांग कर रही है. इस पर खेल एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -