spot_img

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने युवक का गला रेता:सड़क पर लाश फेंककर भागे, पास में पर्चे मिले; जिसमें पुलिस मुखबिरी का जिक्र

Must Read

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में गला रेतकर हत्या की है। मर्डर कर लाश फेंककर भाग निकले। पूरा मामला ऊर्जा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सन्नूराम उसेंडी के रूप में हुई है, जो अबूझमाड़ के नेलांगुर गांव का निवासी था। हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने वारदात के बाद शव को ओरछा मार्ग पर फेंक दिया था। घटना स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिनमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में नक्सलियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों में वारदात से भय और चिंता का माहौल है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चरित्र शंका को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Acn18.com/चरित्र शंका को लेकर पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला कोरबी...

More Articles Like This

- Advertisement -