spot_img

चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों पर नक्सलियों ने चलाई गोली, खेत में काम कर रहे किसान को लगी

Must Read

acn18.com कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर में चुनाव कराने गए जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में खेत मे काम कर रहे एक किसान को गोली लगी है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के लिए बीएसएफ और डीआरजी की टीम पखांजूर पहुंची है। इस बीच कुछ नक्सलियों ने मतदान ड्यूटी कर रहे बीएसएफ-डीआरजी टीम पर फायरिंग कर दी। ये फायरिंग बांदे थाना क्षेत्र के माड़ पखांजूर और उलिया जंगल की है। फायरिंग में खेत मे काम कर रहे किसान को गोली लगने की सूचना है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद अब फायरिंग बंद हो चुकी है।

कांकेर पुलिस के मुताबिक, बाँदे क्षेत्र में नक्सल मुठभेड़ हुई है। AK47 बरामद किया गया। साथ ही कुछ नक्सली मृत या घायल होने की खबर है। आज कांकेर ज़िले में बाँदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इस दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास क़रीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। क्षेत्र की सर्च करवाई जारी है।

चापड़ से मां को लहूलुहान किया कलयुगी पुत्र ने , पुलिस ने किया गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सद्गुरु के फाउंडेशन के खिलाफ बंधक बनाने का केस बंद:सुप्रीम कोर्ट बोला- लड़कियां बालिग, मर्जी से आश्रम में रह रहीं, वहां पुलिस जांच गलत

सुप्रीम कोर्ट ने दो लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के खिलाफ...

More Articles Like This

- Advertisement -