spot_img

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को मार डाला:पुलिस मुखबिरी के शक में अगवा कर हत्या; एक दिन पहले ली थी कॉन्स्टेबल की जान

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के एक गांव में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया। शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कोर्सा कोसा के रूप में हुई है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, युवक सिलगेर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। फिर उसे अपने साथ जंगल लेकर गए। जहां उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

एक दिन पहले जवान को मारा था
दरअसल, नक्सलियों ने एक दिन पहले बीजापुर जिले में एक सहायक आरक्षक की भी हत्या कर दी थी। जवान जांगला गांव का रहने वाला था। जो राखी का त्योहार मनाने अपने गांव गया था। नक्सलियों ने उसका अपहरण किया और धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली थी।

अब तक इतनों को मारा

  • 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी।
  • 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
  • साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत कर हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
  • साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
  • नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
  • नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
  • जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा था।
  • जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जन अदालत लगा कर मौत की सजा दी।
  • 10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
  • 17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
  • 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
  • 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
  • 27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
  • 10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।
  • 6 जनवरी 2023 को CG-तेलंगाना बॉर्डर पर एक ग्रामीण की हत्या की।
  • फरवरी 2023 में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन 3 जिलों में भाजपा के 3 नेताओं को मारा।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -