
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से होकर निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर बरपाली के समीप जबरदस्त सड़क हादसा हुआ दो भारी वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए दोनों ही गाड़ियों के चालक गाड़ी में फंस गए इन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े क्रेन की मदद लेनी पड़ी
3 घंटे तक सड़क जाम होने से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी फंसे रहे। काफी प्रयास के बाद जब दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को किनारे किया गया तब जाकर यातायात दुरुस्त हो सका





