फिर खून से लाल हुआ नेशनल हाईवे 130, तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक की जिंदगी छीनी. देखिए लाइव वीडियो……..

0
124

कोरबा . कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। चैतमा चौकी अंतर्गत एनएच-130 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदी बाजार निवासी 35 वर्षीय पुजारी मरकाम के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पाली थाना के चैतमा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।