spot_img

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी, नरसिंहानंद पुलिस हिरासत में:डासना मंदिर पर फोर्स तैनात; बुलंदशहर में पथराव के बाद पश्चिमी UP में हाईअलर्ट

Must Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान पर बवाल जारी है। बुलंदशहर में शुक्रवार देर रात मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। नारेबाजी कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव दिया। हालात काबू करने के लिए रात में ही PAC को बुलाया पड़ा।

- Advertisement -

गाजियाबाद में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने शुक्रवार रात को डासना मंदिर का घेराव किया। नरसिंहानंद इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। घेराव के समय वे मंदिर के अंदर ही थे। पुलिस ने रात 12 बजे तक भीड़ को मंदिर के बाहर से हटाया। मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

विवाद के बीच पुलिस ने नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है। डासना मंदिर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।यति नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था।

 

 

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह की घटना पर सरकार से पूछे पांच सवाल, गंभीर आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया पलटवार…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह घटना पर सरकार से पांच सवाल किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कवर्धा...

More Articles Like This

- Advertisement -