spot_img

रायपुर BJP कार्यालय पहुंचे नड्‌डा:खुली गाड़ी में हजारों कार्यकर्ताओं संग किया रोड शो; गौरा-गौरी गीत और पंथी नृत्य से स्वागत

Must Read

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर स्थित कार्यालय यानी एकात्म परिसर पहुंच गए हैं। यहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। इससे पहले उन्होंने तेलीबांधा से रोड शो किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे। BJP कार्यालय से नड्‌डा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की सभा को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
भाजपा कार्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रहे हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया।
भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

डोंगरगढ़ में भगदड़: भीड़ में महिला श्रद्धालु की मौत

डोंगरगढ़। नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ में आज सुबह हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे भारी भगदड़ मच गई।...

More Articles Like This

- Advertisement -