Home KORBA मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ का संगीतमय आयोजन : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सुरमयी...

मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ का संगीतमय आयोजन : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सुरमयी करॉके गीत-संगीत की प्रस्तुति  

0
96

IMG 20251125 WA0002

कोरबा.पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन, कोरबा में मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुर मधुर छत्तीसगढ़ी करॉके गीत-संगीत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति श्रीमती नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी ने की। मुकुटधर साहित्य समिति के संरक्षक कमलेश यादव, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, उपाध्यक्ष बलराम राठौर, संगीत प्रकोष्ठ की संयोजिका अर्चना साहू, सहसंयोजक हरिजीत राजपाल मंच पर विराजमान रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और बैज लगाकर किया गया। पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य समिति के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इसी क्रम में संरक्षक यूनुस दानियालपुरी ने सभापति नूतन सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए संगीत प्रकोष्ठ को निरंतर संगीतमय आयोजन के लिए बधाई दी। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में उत्साहपूर्वक बधाई दी और स्वयं एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्बोधन के दौरान मंचासीन अतिथियों ने पदम् श्री डॉ सुरेंद्र दुबे व कोरबा के पूर्व सांसद बंसीलाल महतो जी के व्यक्तित्व पर विचार रखते हुए, भावभीनी श्रद्धाञ्जलि ज्ञापित किया।

कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में 17 से 18 कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए, वहीं दूसरे सत्र में 20 से 22 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। गीत प्रस्तुत करने वालों में डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, हरजीत राजपाल, अर्चना साहू, भरत साहू, जय नारायण राठौर झुमरू, घासीराम साहू, भारती चौरसिया, धरम साहू, सूरज दास महंत, गौरी दास महंत, शिव कुमार साहू, उत्तरा चंद्रा, अपूर्वा सिंह, जीतेंद्र कुमार वर्मा ‘खैरझिटिया’, कर्मेंन्द्र सिंह, प्रतिभा सहारे, अनिल सहारे, उत्तरा लहरें, गज्जू जायसवाल, आर. एस. श्रीवास, सरस्वती श्रीवास, भानु साहू और अखिलेश शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार वर्मा ‘खैरझिटिया’ ने किया। तकनीकी सहयोग अपूर्वा सिंह और कर्मेंन्द्र सिंह का रहा। अंत में आभार व्यक्त भरत साहू ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे तथा कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बंसीलाल महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उन्हें समर्पित गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविह्वल कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और सभी ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया।