spot_img

पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या:चरित्र पर था शक, मायके जाने की जिद की तो नशे में धुत पति ने मार डाला

Must Read

Acn18.com/अंबिकापुर जिले में पति ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मैनपाट इलाके में रविवार शाम को पति ने नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी साथ ही पति को चरित्र पर संदेह भी था। पूरा मामला कमलेश्वरपुर थाना इलाके का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, असगवा गांव का रहना वाला प्रकाश राम (35) अपनी पत्नी हीरामणि (33) के साथ रहता था। जिसके तीन बच्चे भी थे। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बीच रविवार को पति-पत्नी खेत में रोपा लगाने गए थे। शाम को घर लौटने के दौरान प्रकाशराम ने शराब भी पी थी। बातचीत के दौरान पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो आरोपी पति ने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

रविवार देर रात तक दोनों के बीच विवाद होता रहा जिसके बाद गुस्से में आकर प्रकाश राम ने उससे जमकर मारपीट की। जिससे पत्नी हीरामणि बेहोश हो गई। इसके बाद भी पति का गुस्सा कम नहीं हुआ जिसके बाद पति ने बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

3 बच्चे हुए अनाथ

घटना के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर मां की हत्या और पिता के जेल चले जाने के बाद उनके 3 बच्चे अनाथ हो गए हैंl

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती स्नेह सम्मेलन: गौरवशाली इतिहास, उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान और विकास का संकल्प

Acn18.comकोरबा/ तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न साहू समाज का इतिहास हमेशा से सेवाभावी...

More Articles Like This

- Advertisement -