spot_img

डेढ़ साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, उरगा थाना क्षेत्र की घटना, पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

Must Read

उरगा थानांतर्गत ग्राम घाटाद्वारी निवासी ईतवार सिंह बिंझवार नामक ग्रामीण की हत्या करने के मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी विभीषण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर मृतक अपनी पत्नी से विवाद करने के साथ ही मारपीट करता था। इसी बात को लेकर मृतक की पत्नी ने आरोपी और अपने प्रमी को यह बात बताई जिसके बाद टांगी से आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी है।

- Advertisement -

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटाद्वारी में डेढ़ साल पूर्व हुई हत्या की गुत्थी अब जाकर सुलझी है मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सहआरोपी को भी पकड़ लिया है। जनवरी 2021 में ईतवारी सिंह बिंझवार की हत्या हो गई थी। जांच के दौरान बात सामने आई,कि गांव में ही रहने वाला विभीषण ने टांगी से उसकी हत्या की है। चूंकी आरोपी का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था जिसकी जानकारी मिलने पर मृतक ने पत्नी कौशिल्य के साथ वाद विवाद करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह बात पता चलने पर आरोपी विभीषण आक्रोशित हो गया और रात को ईतवार सिंह के घर पहुंचा और वाद विवाद करते हुए टांगी से उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। इस घटना में आरोपी की प्रेमिका और मृतक की पत्नी ने भी साथ दिया था। हालांकि पुलिस को गुमराह करने के लिए वह प्रार्थी बन गयी थी। लेकिन आरोपी के पकड़ में आने के बाद उसने अपना मुंह खोला जिसके बाद कौशिल्या भी पुलिस की पकड़ में आ गई।

आरोपी के उपर पुलिस ने दस हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया,कि इस मामले से पहले आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में ही दस साल की सजा काट चुका है। बहरहाल कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -