spot_img

महिला सुरक्षा पर काम कर रहा नगर निगम , सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट की सुविधा

Must Read

ACN18.COM कोरबा/असहज स्थिति से महिलाओं को केसे बचाया जाए, इसके लिए कोरबा में नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट की सुविधा विकसित की जा रही है। बस स्टैंड से इसकी शुरुआत की गई है। इसका विस्तार आगे भी किया जाएगा।

- Advertisement -

विभिन्न कार्यों के सिलसिले में महिलाओं को यहां वहां जाना होता है। इस दौरान उन्हें अवश्य सेवा के लिए यहां-वहां भटकना ना पड़े, इस बात को नगर निगम ने ध्यान में रखने के साथ काम भी किया है। काफी समय से महिलाओं के हित में पिंक टॉयलेट की जरूरत जताई जा रही थी, जिस पर अब काम करना शुरू किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि एक ही स्थान पर इसे तैयार किया गया है और आगे कुछ और पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। यह अपने तरह के खास प्रसाधन गृह होंगे, जिनमें महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।


अच्छे कार्यों के संपादन के लिए सबसे जरूरी शर्त यह होती है कि सोच अच्छी हो और क्रियान्वयन करने वाली एजेंसी के पास इस बारे में स्पष्ट अवधारणा भी हो। कोरबा निगम में प्रभाकर पांडे की पदस्थापना के बाद स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में बेहतर काम शुरू हुए हैं और निश्चित रूप से इसका लाभ संबंधित वर्गों को मिलेगा।

देखिए वीडियो : कोयला लोडिंग को जा रही मालगाड़ी का हौज पाइप टूटा, डिब्बे अलग हुए , संजय नगर क्रासिंग पर जाम

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फिटनेस सेंटर पर दलालों का कब्जा, एक गाड़ी मालिक ने लगाया आरोप,केंद्र संचालक ने किया इनकार

Acn18.com.वाहन मालिकों को गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट आसानी से मिले इस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह काम निजी...

More Articles Like This

- Advertisement -