Home KORBA नगर निगम ने पेंटिंग कॉर्नर की शुरुआत की.शहर में सौंदर्य को बढ़ावा...

नगर निगम ने पेंटिंग कॉर्नर की शुरुआत की.शहर में सौंदर्य को बढ़ावा देने की एक कोशिश..

0
73

vlcsnap 2025 12 09 17h41m53s958

कोरबा . कलाकारों के सहयोग से नगर निगम ने कोरबा को एक नई पहचान देने की दिशा में अपना प्रयास तेज किया है। विषय पर ऐसी कलाकृति पेंटिंग कॉर्नर में तैयार की जा रही है। आगामी दिनों में ऐसे कलाकारों को नगर निगम पुरस्कृत करेगा।कोरबा की मनीष अग्रवाल सहित अनेक कलाकारों का साथ नगर निगम को इस अभियान में प्राप्त हो रहा है। नगर निगम ने जोन के स्तर पर कई पॉइंट बनाए हैं जहां पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग स्थानीय कलाकार करेंगे। महापौर संजू देवी राजपूत ने बताया कि यह अपने तरह का एक विशेष अभियान है। इससे हम कोरबा को नई पहचान देना चाहते हैं।

vlcsnap 2025 12 09 17h42m05s554

नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे का कहना है कि एक कलाकार की पेंटिंग देखकर 10 लोग अच्छा करना सीखेंगे और फिर हम कई गुना ऐसी प्रतिभाओं को आगे ला सकेंगे। एक खास कार्यक्रम में ऐसे कलाकारों का सम्मान नगर निगम करेगा।

vlcsnap 2025 12 09 17h42m16s711

पिछले वर्षों में कोरबा के फ्लाई ओवर के पिलर्स पर कलाकृति बनाने का कार्य नगर निगम कर चुका है। उसे समय ऐसे कलाकारों को सभी तरह के संसाधन नगर निगम ने मुहैया कराए थे। कुछ समय तक यह कलाकृतियां सही सलामत रही लेकिन बाद में इन पर अवैध पोस्ट लगा दिए गए और सब कुछ किया धरा बेकार हो गया। इसलिए जरूरत इस बात की है कि अब जब नगर निगम कोरबा भारी भरकम धनराशि और अपनी इच्छाशक्ति से जो पेंटिंग बनाने जा रहा है,, वह लंबे समय तक टिकाऊ साबित हो।