Home Uncategorized मुनव्वर फारूकी बने बिग बॉस 17 के विजेता, जानिए कौन बना उप...

मुनव्वर फारूकी बने बिग बॉस 17 के विजेता, जानिए कौन बना उप विजेता …

0
69

Bigg Boss 17 : टीवी के सबसे चर्चित रियल्टी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमे मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित कर दिया गया है. सबसे ज्यादा वोट मिलने की वजह से मुनव्वर फारूकी को यह ट्रॉफी मिली है. वहीं, इस शो में रनर अप अभिषेक कुमार रहे. मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ इनाम के रूप में 50 लाख रूपये का चेक और एक चमचमाती कार भी मिली है.

IMG 20240129 WA0007

फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स- अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी पहुंचे थे. घर से बाहर एविक्ट होने वाले आखिरी कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन थे. करीब 104 दिनों तक चले इस शो की शुरुआत 1 अक्टूबर से हुई थी और तब इसमें 17 कंटेस्टेंट्स थें और उनमें से 5 लोग फाइनलिस्ट बनकर पहुंचे थे.

IMG 20240129 WA0006

ग्ग्रैंड फिनाले के मौके पर बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में घर में मौजूद 5 कंटेस्टेंट्स- अंकिता, मुनव्वर, मन्नारा, अभिषेक और अरुण की परफॉर्मेंस देखने को मिली. इसमें शो के पुराने कंटेस्टेंट्स की भी परफॉर्मेंस देखने को मिली. सलमान खान होस्टिंग के साथ-साथ परफॉर्मेंस करते दिखे. शो में बतौर गेस्ट सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन और आर माधवान भी शामिल हुए.