Home Uncategorized MP NEWS : खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने...

MP NEWS : खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

0
53

acn18.com श्योपुर : MP NEWS : जिले के कूनो नेशनल पार्क से बुधवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है, इस बार मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया (Female cheetah Asha gave birth to three cubs) है, तीनों शावक पूरी तरह से स्वास्थ्य बताए गए हैं, जिन पर उन्होंने नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएफओ थिरुकुराल आर ने फोन पर की है।

बता दें कि, कूनों में शिफ्टिंग के बाद मादा चीता आशा के प्रेग्नेंट होने की खबरें पूर्व में सामने आई थी लेकिन, लंबे अरसे के बाद कोई खुशखबरी नहीं मिली और कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने उसके प्रेग्नेंट होने की खबर को गलत बताया था लेकिन, अब आशा ने तीन शावको जन्म दिया है और तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं।