spot_img

दो बच्चों की मां हुई लापता, सलामति को लेकर पति और बच्चे हैं परेशान, पुलिस भी नहीं दे रही ध्यान

Must Read

Acn18.com/कोतवाली थानांतर्गत संजय नगर सीतामणी ईलाके से एक महिला रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है। 17 जनवरी से लापता महिला का चार माह बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला सका है। महिला की तलाश में उसका पति और बच्चे दर दर की ठोंकरे खा रहे है। पति का कहना है,कि पत्नी की तलाश में उसने जमीन आसमान एक कर दिया लेकिन सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

तस्वीर में नजर आ रही इस महिला का नाम पूनम देवी तिवारी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर सीतामणी ईलाके से लापता महिला की तलाश में पति और बच्चे दर दर की ठोंकरे खा रहे हैं लेकिन सफलता अब तक नहीं मिल सकी है। पति श्रीकांत तिवारी का कहना है,कि 17 जनवरी से उसकी पत्नी लापता है। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तब पुलिस में शिकायत की गई लेकिन पुलिस भी महिला का ढूंढने में असफल रही। पत्नी क नहीं होने से दो बच्चों के लालन पालन में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाथों में पत्नी की तस्वीर लिए पति और बच्चा इधर उधर भटक रहा है। पुलिस भी जब उसे ढूंढने में असफल रही तब श्रीकांत कलेक्टर के पास पहुंचा और उन्हें अपनी फरियाद सुनाई।

पूनम देवी तिवारी पिछले चार महिनों से लापता है बावजूद इसके उसके संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया के माध्यम से पति श्रीकांत ने लोगों से अपील की है,कि अगर कहीं भी उसकी पत्नी मिले को उसे जरुर सूचित करे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -