spot_img

सास को चाकू मारा, दामाद गिरफ्तार

Must Read

बिलासपुर. तिफरा में रहने वाला युवक अपने बच्चे को मारने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसकी सास ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया है।

- Advertisement -

जोरापारा तालाब के पास रहने वाली तारणी शुक्ला निजी संस्थान में काम करती हैं। उनकी बेटी रिया शुक्ला की शादी चार साल पहले यदुनंदन नगर में रहने वाले अमन मिश्रा से हुई है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी की एक ढाई साल की बेटी और आठ महीने का बेटा है। अमन मिश्रा आए दिन शराब पीता है। शराब पीने के बाद वह अपनी पत्नी से मारपीट करता है। इससे तंग आकर रिया अपने मायके आ गई। अमन अपनी पत्नी को लेने के लिए बुधवार की दोपहर अपने ससुराल आया था। यहां पर उसने विवाद करते हुए अपने छोटे बेटे को मारने का प्रयास किया। इस पर उसकी सास ने बीच-बचाव किया।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -