समय पर उपचार नहीं मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत ,नहीं मिली सरकारी एंबुलेंस की सुविधा

0
54

acn18.com कोरबा/ समय पर सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ठीक वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। सही समय पर उपचार नहीं मिलने से उसके साथ ही कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मामला ग्राम कनकी का है जहां रहने वाली महिला सति बाई को प्रसव पीड़ा उठी। स्थानीय स्वास्थ्य कें्रद्र के चिकित्सकों ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण सति बाई को निजी वाहन से अस्पताल लाया जा रहा था,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और उसका अंत हो गया।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 12.44.04

कोरबा जिले के ग्राम कनकी में रहने वाली एक गर्भवति महिला को सही समय पर अस्पताल में उपचार नहीं मिल पाया। वक्त पर ईलाज नहीं मिल पाने के कारण अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। महिला के मौत के पीछे की मुख्य वजह सही समय पर एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल पाने को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है,कि सति बाई को जब प्रसव पीड़ा उठी तब पति उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां के चिकित्सकों ने उपचार करने में खुद को असमर्थ बताया और उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल आने के लिए मितानीन ने डायल 112 के साथ ही अन्य सरकारी एंबुलेंस से फोन मिलाया लेकिन व्यस्त होने का हवाला देकर सभी मदद देने से इंकार कर दिया। अंत में निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जच्चा और बच्चा की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 12.44.04 1

अस्पतालीन मेमो के आधार पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवई के बाद शव का पीएम किया गया जिसके बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 12.44.03
जिला जेल के पास सरकारी जमीन पर जेल कर्मियों ने किया अतिक्रमण ,कर लिया पक्का निर्माण ,जल्द होगी हटाने की कार्रवाई