Acn18.com/कोरबा जिले में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हर जगह इस पर्व की धूम देखने को मिली। अगल अलग संगठनों द्वारा भी होली मिलन समारोह मनाकर एक दूसरे को रंगो के पर्व की बधाईयां दी। स्टेडियम रोड पर मौजूद अशोक वाटिका में मॉर्निंग वॉक गु्रप ने भी अपना होली मिलन समारोह मनाया। होली की सुबह संगठन के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे और एक दूसरे को गुलाल रंगो के पर्व की बधाईयां दी। सभी ने एक साथ मौके पर नाश्ता कर भाईचारे का संदेश दिया।