250 से ज्यादा जोड़े बंधे दाम्पत्य की डोर से.सीएसईबी मैदान बना इनके विवाह का साक्षी…

0
10

vlcsnap 2026 02 10 16h44m40s259

vlcsnap 2026 02 10 16h44m52s981

vlcsnap 2026 02 10 16h45m11s098

कोरबा . कोरबा में बिजली कंपनी का खेल मैदान नव दमपत्तियों के विवाह का साक्षी बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यहां पर 250 से अधिक जोड़ो को नवजीवन में प्रवेश मिला। सभी को सरकार की योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि के चेक दिए गए।

महिला बाल विकास विभाग की देखरेख में यह आयोजन CSEB खेल मैदान में किया गया। जिले के अनेक स्थान से युवक युवतियों व उनके परिजनों की पहुच यहां पर हुई। पहले से ही इनका विधिवत पंजीयन और जरूरी सत्यापन किया गया। मंगलवार को तय कार्यक्रम के तहत बारात निकाली गई। इसके बाद अन्य औपचारिकता पूरी की गई । गायत्री परिवार और अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा विवाह की परंपरा निभाई गई। जड़ प्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने सभी नव युगल को बधाई दी। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और मेयर संजुदेवी राजपूत ने सरकार की योजना से सभी कन्याओं को अनुग्रह राशि के चेक देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि कोरबा सहित प्रदेश में 6412 जोड़े विवाह बंधन में आबद्ध हुए।

इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह, जिलाधिकारी कुणाल दुदावत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित पार्षद, नागरिक उपस्थित थे।