spot_img

तुर्किये-सीरिया में 21 हजार से ज्यादा मौतें:तुर्किये में कभी भी आ सकता है 7 तीव्रता का भूकंप, जमीन के भीतर हलचल बढ़ी

Must Read

acn18.com तुर्किये /तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 64 हजार के करीब हो गई है। तुर्किये में 14,351 लोगों की जान जा चुकी है और 35 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं।

- Advertisement -

इस बीच एक एक्सपर्ट ने दावा किया है कि तुर्किये में एक बार फिर से जल्द ही 7 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। सीस्मोलॉजिस्ट डोगन पेरिनेक ने रूस की न्यूज एजेंसी के सामने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि ये भूकंप पश्चिमी तुर्किये की पोर्ट सिटी कैनाकाले के पास आएगा। डोगन पेरिनेक के मुताबिक काफी समय से यहां सिस्मिक तरंगों में हलचल बढ़ी है। कैनाकाले में हर 250 सालों बाद भूकंप आता है। अब वहां भूकंप आए 287 साल बीत चुके हैं।

तुर्किये और सीरिया के कई शहर पूरी तरह तबाह हुए
भूकंप के चलते तुर्किये के अंटाक्या, सनलिउरफा और सीरिया का अलेप्पो शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इन पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद है। लोग शेल्टर होम्स में रहने को मजबूर हैं। यहां खाने की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। लोगों का कहना है कि मदद मिल रही है लेकिन वह बहुत कम है। एपिसेंटर वाले गाजियांटेप शहर के लोगों का कहना है कि तबाही के 12 घंटे बाद भी उन तक मदद नहीं पहुंची थी। हालांकि, 95 से ज्यादा देशों ने मदद भेजी है।

सीरिया के कई शहरों में सामुहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो अपने मृत परिजनों का जल्द अंतिम संस्कार करें।
सीरिया के कई शहरों में सामुहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो अपने मृत परिजनों का जल्द अंतिम संस्कार करें।

NDRF टीम ने 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया
इसी बीच भारतीय की रेस्क्यू टीम ने तुर्किये के नूरदागी शहर में एक 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया है। होम मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने ट्वीट कर लिखा- ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (NDRF) ने एक बच्ची को रेस्क्यू किया है।

तुर्किये के नुरदागी शहर में NDRF की टीम को 6 साल की बच्ची का रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है।
तुर्किये के नुरदागी शहर में NDRF की टीम को 6 साल की बच्ची का रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है।

आज के बड़े अपडेट्स

  • तुर्किये के मालट्या में एक बार फिर से 4.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीजमोलॉजिकल सेंटर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
  • UN का कहना कि बर्फबारी और बारिश के कारण भूकंप से प्रभावित दोनों ही देशों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है।
  • अमेरिका ने तुर्किये और सीरिया में भूकंप प्रभावित इलाकों में मदद के लिए 85 मिलियन डॉलर यानी करीब 700 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके अलावा वर्ल्ड बैंक ने भी 1 बिलियन डॉलर की मदद भेजने की घोषणा की है।
  • जंग के बीच यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने भी तुर्किये के अंटाक्या शहर में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मदद भेजी है। बचावकर्मियों ने हताय में अपने कैंप लगाए हैं। यूक्रेन ने मदद के लिए 87 लोगों का स्टाफ को भेजने की भी घोषणा की है।
  • इसी बीच भूकंप के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए WHO के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस सीरिया के पहुंचने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि लोग एक बाद एक बुरे सपने को जी रहे हैं। UN की तरफ से मदद भेजी जा रही है लेकिन ये काफी नहीं है।
  • वहीं सीरिया में 3 दिन पहले जन्म के 10 घंटों बाद मलबे से निकाली गई नवजात को आया नाम दिया गया है। अरेबिक में इसका मतलब चमत्कार होता है।

सीरिया में मलबे में जन्मी बच्ची को आया नाम दिया गया
सीरिया के अलेप्पो शहर में भूकंप के बाद मलबे में जन्मी एक नवजात बच्ची को 10 घंटे के बाद रेस्क्यू किया गया था। तब से उसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद ही बच्ची के माता-पिता ने दम तोड़ दिया था। अब इसे आया नाम दिया गया है। अरबी भाषा में आया का मतलब चमत्कार होता है। BBC के मुताबिक उन्हें गोद लेने के लिए हजारों लोगों ने इच्छा जाहिर की है। आज डॉक्टर्स ने इसका नाम आया रखा है।

तस्वीर नवजात आया की है। इस बच्ची का जन्म सीरिया के अलेप्पो शहर में 5 मंजिला इमारत के मलबे में हुआ।
तस्वीर नवजात आया की है। इस बच्ची का जन्म सीरिया के अलेप्पो शहर में 5 मंजिला इमारत के मलबे में हुआ।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -