spot_img

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से:इस बार 27 जुलाई तक चलेगा सत्र,2 दिन होगा अवकाश; पिछली बार 5 दिन चला था

Must Read

ACN18.COM रायपुर/छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह सत्र 27 जुलाई तक चलना है, जिसमें 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। 2021 में मानसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया था। इसमें पांच दिन काम हुआ था।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई। इस सत्र में शासकीय कार्य संपादित किए जाने हैं। विधानसभा की दिनदर्शिका के मुताबिक विधानसभा की बैठकें 20, 21 और 22 जुलाई को होंगी। 23 और 24 जुलाई को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। उसके बाद 25,26 और 27 जुलाई को शेष तीन बैठकें होनी हैं।

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है।

18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति चुनाव

देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 जून तक नामांकन होना है। 18 जुलाई को राज्य विधानसभा परिसर में भी इसके लिए मतदान होगा। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। उसके बाद नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सत्ताधारी दल की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस सहित मुख्य विपक्षी दलों ने भाजपा से तृण मूल कांग्रेस में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है।

जशपुरनगर : जिले में 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक मनाया जाएगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोग अदालत,करीब दस हजार मामलों का किया गया निराकरण

Acn18.com/कोर्ट में लंबित पड़े मामलों के निराकरण के लिए आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब दस हजार...

More Articles Like This

- Advertisement -