spot_img

आया मानसून झूम के : रायपुर में गरजे बादल, इन जिलों में येलो अलर्ट…

Must Read

acn18.com रायपुर। सूर्य की तपिश से राहत दिलाने छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। सामान्य तौर पर मानसून प्रदेश में 10 जून तक आता है। इस बार समय से पहले मानसून पहुंचा है। 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून सुकमा के रास्ते प्रदेश में पहुंचा है। मानसून के आते ही बस्तर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी मानसून पहुंचने के संकेत मिल चुके हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर की बात करें तो रविवार शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ रिमझिम फुहार पड़ी। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में गिरा तापमान

शनिवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। तो वहीं जगदलपुर में तापमान 34.2 , बिलासपुर में 41.6, अंबिकापुर में 40, दुर्ग में 40.02, और राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

रविवार को को रायपुर में दिन के वक्त गर्मी रही, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली, हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -