Home छत्तीसगढ़ मोहाली बिल्डिंग हादसा, मरने वालों की संख्या दो पहुंची:3 लोग अब भी...

मोहाली बिल्डिंग हादसा, मरने वालों की संख्या दो पहुंची:3 लोग अब भी मलबे में दबे; रातभर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
81

acn18.com/   पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से रविवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है। इससे पहले रात में एक लड़की को निकाला गया था, जो जिंदा थी। हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। करीब 18 घंटे से NDRF और आर्मी की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

NDRF अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दब गए थे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। 3 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की संभावना है।

आज सुबह डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जहां बिल्डिंग गिरी थी, उस साइट पर सीवर का पानी भर गया है, जिससे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम हो गई है।

हादसे में बच निकले जिम ट्रेनर ने बताया था कि बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे। रात में एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची थी। उसका पति अभिषेक यहां जिम में एक्सरसाइज करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। सुबह बरामद हुआ शव अभिषेक का ही है।हादसे वाली जगह के पास की बिल्डिंग से लिया गया रेस्क्यू साइट का फोटो। यहां आर्मी और NDRF की टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। बेसमेंट में सीवरेज का पानी भर जाने से थोड़ी मुश्किलें आईं।

हादसे वाली जगह के पास की बिल्डिंग से लिया गया रेस्क्यू साइट का फोटो। यहां आर्मी और NDRF की टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। बेसमेंट में सीवरेज का पानी भर जाने से थोड़ी मुश्किलें आईं।
NDRF की टीमों ने आज सुबह लेंटर काटकर मलबा हटाने का काम शुरू किया था।