spot_img

मोदी के केदारनाथ दर्शन:गर्भ गृह में 20 मिनट पूजा की; चोला-डोरा पहनकर पहुंचे, ये पोशाक हिमाचली महिलाओं ने गिफ्ट की है

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। गर्भ गृह में करीब 20 मिनट तक पूजा अर्चना के बाद वे बाहर निकले और परिसर का मुआयना करते रहे।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी छठवीं बार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए मोदी हिमाचली टोपी और खास पोशाक चोला-डोरा पहनी। चंबा की महिलाओं ने यह पोशाक अपने हाथों से से बनाई और मोदी को गिफ्ट की। इस पर पीछे स्वास्तिक बना है।

बाबा के दर्शन के बाद मोदी आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा 28 टन वजनी है। इसे मैसूर से चुने गए ग्रेनाइट पत्थरों से बनाया गया है।मोदी में जैसे ही मंदिर के अंदर गए, सबसे पहले नंदी की पूजा की। फिर गर्भगृह में प्रवेश किया।

मंत्रोच्चार के बाद पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को तिलक लगाया।
मंत्रोच्चार के बाद पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को तिलक लगाया।
गर्भ गृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
गर्भ गृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
केदारनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नंदी को प्रणाम किया।
केदारनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नंदी को प्रणाम किया।
दर्शन के बाद मंदिर परिसर के बाहर लोगों का अभिवादन करते मोदी।
दर्शन के बाद मंदिर परिसर के बाहर लोगों का अभिवादन करते मोदी।
प्रधानमंत्री ने हिमाचली टोपी और सफेद पोशाक पहनी, जो उन्हें हिमाचल दौरे पर गिफ्ट मिली है।
प्रधानमंत्री ने हिमाचली टोपी और सफेद पोशाक पहनी, जो उन्हें हिमाचल दौरे पर गिफ्ट मिली है।
प्रधानमंत्री ने 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन किए।
प्रधानमंत्री ने 12 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन किए।

300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

केदारनाथ दर्शन के बाद मोदी 3400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह रोपवे 9.7 किलोमीटर लंबा होगा, जो गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। रोपवे बनने के बाद यह यात्रा 30 मिनट में पूरी हो सकेगी।

केदारनाथ में बनने वाला रोप-वे दुनिया के सबसे लंबे रोप-वे में से एक होगा।
केदारनाथ में बनने वाला रोप-वे दुनिया के सबसे लंबे रोप-वे में से एक होगा।

इस यात्रा के दौरान वो मंदाकिनी और सरस्वती नदी के किनारे चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। PM मोदी करीब 11 बजे बद्रीनाथ पहुंचेंगे, यहां बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्तूबर वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो रहे हैं।

अब तक पांच बार केदारनाथ जा चुके हैं पीएम
PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह छठी केदरनाथ यात्रा है। पहली बार वे 3 मई 2017 को केदारनाथ धाम गए थे। इसके बाद 19 अक्टूबर 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा की, साथ ही कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। 7 नवंबर 2018 को दिवाली के मौके पर पीएम मोदी केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

यह तस्वीर 2019 की है, जब लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद पीएम ने केदारनाथ की एक गुफा में ध्यान लगाया था।
यह तस्वीर 2019 की है, जब लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद पीएम ने केदारनाथ की एक गुफा में ध्यान लगाया था।

इसके बाद वे 18 मई 2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के अगले दिन केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक गुफा में ध्यान भी लगाया था। पीएम मोदी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 5 नवंबर 2021 में पीएम ने केदारनाथ में कई विकास परियोजनाओं की उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

एमसीबीए रामको कंपनी का फर्जी डीलर बनकर करते थे ठगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -