पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस होगी। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट पर रखा गया है।
शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हो चुकी है। वहीं लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक ब्लैकआउट भी किया जाएगा। ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में होगा।
जानिए क्या होगा ब्लैकआउट के दौरान
- 7.30 बजे “रेड अलर्ट” सायरन यानी कम ज्यादा आवाज में दो मिनट तक सायरन बजाया जायेगा।
- रेड अलर्ट सायरन बजने पर सभी नागरिकों को अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि की रोशनी को बंद करना होगा।
- सड़क पर चल रहे वाहन को रेड अलर्ट सायरन बजते ही रोकना होगा। वाहन को वहीं रोककर हैडलाइट और बैकलाइट भी बंद रखनी होगी।
- 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट सायरन (एक समान आवाज में) बजेगा। ग्रीन अलर्ट साइरन “ऑल क्लियर सिग्नल” है। इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स ऑन की जा सकती है।