मोटर ड्राइविंग स्कूल के सामने युवक से मोबाइल की लूट, लूटेरों ने अपनी बाइक का नंबर छुपाया

0
63

WhatsApp Image 2023 12 29 at 16.38.45

acn18.com कोरबा/ सिविल लाइन पुलिस थाना के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े मोबाइल लूटने की घटना हुई। विशाल होंडा में काम करने वाले मनीष सोनी को इस रास्ते पर बाइक सवार तीन युवकों ने रोका और मारपीट करने के साथ मोबाइल लूट लिया। तेज सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल के सामने घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की बाइक का नंबर प्लेट कपड़े से ढका हुआ था । इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में सुरेश चौहान को राष्ट्रीय पुरस्कार, त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में कोरबा घटक ने निभाई भागीदारी