Home Uncategorized करण यादव के पैरावट में बदमाशों ने लगा दी आग. रेकी चौक...

करण यादव के पैरावट में बदमाशों ने लगा दी आग. रेकी चौक में हुई घटना, दमकल के आने तक सब कुछ स्वाहा

0
84

कोरबा. हरदी बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के रैकी चौराहा में हुई आगजनी की घटना में यादव परिवार को काफी बड़ी चपत लगी। उसके पैरावट को अज्ञात व्यक्ति ने पिछले रात स्वाहा कर दिया। पुलिस की सूचना पर जब तक दमकल यहां पहुंचती, सब कुछ समाप्त हो चुका था। हरदी बाजार पुलिस का मामले की जानकारी दी गई है।

धान खरीदी के सीजन से पहले विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने या लगाने के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसी घटनाओं में कृषक परिवारों को काफी नुकसान हो रहा है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैकी चौराहे के के पास करण अहीर का पैरावट पिछली रात्रि ऐसी ही एक घटना में पूरी तरह से बर्बाद हो गया। यादव ने बताया कि पशुपालन के लिए मौके पर व्यवस्था की गई थी। अराजक तत्वों ने इसे पता नहीं क्यों आग के हवाले कर दिया। हमारी सूचना के काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची .आग लगने के संबंध में स्थानिक पुलिस को सूचित किया गया और वहां से सहायता के लिए आगे खबर की गई। कुछ देर के बाद एक निजी औद्योगिक इकाई से दमकल वाहन को लेकर कर्मचारी यहां पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हरदी बाजार पुलिस ने आगजनि से संबंधित मामले में अपराध पंजीकृत किया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश इस मामले में की जा रही है।