मिर्जापुर टू बिलासपुर : शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचे गए ‘मौत के सौदागर’, 25 लाख में तय हुआ था बीजेपी नेता का सौदा, देखिए वीडियो

0
3

मिर्जापुर टू बिलासपुर : शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचे गए ‘मौत के सौदागर’, 25 लाख में तय हुआ था बीजेपी नेता का सौदा

IMG 20260223 WA0079

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड के खुलासे के बाद नया मोड़ सामने आया है। इन्हीं आरोपियों को जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी। पार्षद पर हमला हुआ, लेकिन वो बच निकले थे।

नारियल व्यापारी राजू सोनकर ने स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास की मदद से उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, हथौड़े से हमला कर जेवर लूटने वाले आरोपी शहर के कई सराफा कारोबारियों की रैकी कर चुके थे। शनिवार को चारों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बिलासपुर लाया।

जिसके बाद उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। उन्हें यहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में स्थानीय युवकों के लिंक और सुपारी लेकर BJP पार्षद की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नारद श्रीवास समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, कैश और हथियार बरामद किए गए हैं।