Home छत्तीसगढ़ नाबालिग को नौकरी के बहाने बुलाकर दो दिनों तक गैंगरेप:बॉयफ्रेंड ने गार्ड...

नाबालिग को नौकरी के बहाने बुलाकर दो दिनों तक गैंगरेप:बॉयफ्रेंड ने गार्ड रूम तो दोस्तों ने कार में किया दुष्कर्म; आरोपियों में एक बैंककर्मी

0
53

इसी गार्ड रूम में वारदात की गई, इसके बगल से ही सीढ़ी गई है, जहां से पुलिस अफसर गुजरते हैं।रायपुर के जयस्तंभ चौक से महज 100 मीटर दूर ASP ऑफिस के ठीक नीचे एक नाबालिग से उसके बॉयफ्रेंड और दोस्त ने 2 दिनों तक गैंगरेप करते रहे। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पीड़िता ने​ किसी तरह हिम्मत दिखाकर आपबीती घरवालों को सुनाई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात की जगह पर पहुंचकर  डिजिटल की टीम ने मल्टीलेवल पार्किंग के उस गार्ड रूम से लेकर पूरे पार्किंग स्थल का मुआयना किया। तो कई चौकानें वाले खुलासे हुए। इस रिपोर्ट में जानिए।