acn18.com/ कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने उसे नाबालिग को पताशाजी के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जो पिछले चार दिन से यहां जिला अस्पताल परिसर के आसपास देखी जा रही थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि संबंधित किशोरी के बारे में पता चला कि वह कोलगा क्षेत्र के अंधीयारखोल की रहने वाली है। इस बारे में आवश्यक जानकारी हासिल करने के साथ संबंधित किशोरी को उसके परिजनों को सौपने की कार्रवाई की गई।। इस दौरान ज्ञात हुआ कि किशोरी उपचार कराने की बात कहकर अपने गांव से कोरबा आई थी।




