spot_img

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप में शामिल नाबालिग की मौत

Must Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला से गैंगरेप के एक नाबालिग आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को ओडिशा के सरायपाली में मिला है। इस मामले में महिला के दोस्त सहित 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

- Advertisement -

हादसे में मारा गया नाबालिग आरोपी फरार चल रहा था। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपी अपने मामा के घर छिपा था। एक खेत में जंगली सुअर से बचने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

कांग्रेस ने गैंगरेप मामले में महिला विधायकों की 5 सदस्यीय जांच टीम बनाई है। ये टीम 25 अगस्त को घटना स्थल के आसपास के गांवों का दौरा करेगी। वहां ग्रामीणों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी।

मीना बाजार जा रही थी महिला, दोस्त ने अपने साथियों संग किया रेप

जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार रात अपने एक दोस्त के साथ मीना बाजार जा रही थी। इसी के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।

बताया जा रहा है कि पहले महिला के दोस्त ने ही उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाकी 7 आरोपी भी पहुंच गए। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। वारदात के बाद सब वहां से भाग निकले। आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है।

अब जानिए इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 19 अगस्त : 27 साल की महिला मेला देखने अपने दोस्त के साथ मीना बाजार जा रही थी।
  • 19 अगस्त : इसी दिन रात करीब 8 बजे सुनसान जगह पर उसके दोस्त ने महिला से रेप किया। इसके बाद आरोपी के अन्य साथी भी पहुंचे और दुष्कर्म किया।
  • 20 अगस्त : महिला अगले दिन पुसौर थाने पहुंची और गैंगरेप की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • 21 अगस्त : शुरुआत में वारदात में 10 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। एक नाबालिग आरोपी पकड़ा गया। देर रात 8 आरोपियों के शामिल होने की बात स्पष्ट हुई।
  • 21 अगस्त : पुलिस ने सभी आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई।
  • 22 अगस्त : फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी को सुबह ओडिशा के सराईपाली में शव मिला। बताया गया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -