Home Astrology मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य फिर से शुरू

मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य फिर से शुरू

0
33

मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य फिर से शुरूScreenshot 20260119 122537 Gallery

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हों चुका हैं, पिछले दो दिनों से आक्रोशित स्थानीय श्रमिकों ने मजदूरी की राशि कम देने की बात को लेकर पूरी तरह से कम बंद कर दिए है, आक्रोशित श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें शासन द्वारा तय मजदूरी दर से कम, मात्र 250 रुपये ही भुगतान किया जा रहा है, जबकि मजदूरी की राशि 440 रुपए हैं और मिस्त्री की राशि 600 रुपए,कई बार इसकी शिकायत के बावजूद न तो ठेकेदार ने ध्यान दिया और न ही संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की, स्थानीय श्रमिकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से रोजगार की उम्मीद जगी थी, लेकिन कम मजदूरी देकर उनके हक पर चोट की जा रही है, मजदूरों के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी इससे कहीं अधिक है, इसी नाराजगी के चलते कुछ स्थानीय श्रमिकों ने काम बंद कर दिया, जिससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, मजदूरों की समस्या जानने जांजगीर-चांपा विधानसभा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं, उन्होंने मजदूरों और मिस्रियों को आश्वासन दिलाया हैं कि स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उनकी जायज मांगों को रखा हैं और जिला प्रशासन के सामने बात रखकर उनके हक की शासन दर से मिलने वाली निर्धारित राशि दिलाने का प्रयास करने की बात कही ,