Home KORBA एमसीएमआईटी ने छात्र सम्मान समारोह का किया आयोजन : बेहतर प्रदर्शन करने...

एमसीएमआईटी ने छात्र सम्मान समारोह का किया आयोजन : बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का किया गया सम्मान

0
37
vlcsnap 2024 06 30 12h59m48s359

acn18.com कोरबा / टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में मौजूद राजीव गांधी ऑडीटोरियम में कोरबा शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एमसीएमआईटी द्वारा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपादक कमलेश यादव मुख्य अतिथी के रुप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन छात्रों का सम्मान किया जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में मेरिट पर आए।

vlcsnap 2024 06 30 12h59m55s695

कोरबा शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एमसीएमआईटी द्वारा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी ऑडीटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपादक कमलेश यादव मुख्य अतिथी के रुप में मौजूद रहे। जहां आयोजन कर्ताओं ने उनका पुष्ट गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कमलेश यादव ने शिक्षा के बदल चुके परिदृश्य को लेकर चर्चा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

vlcsnap 2024 06 30 13h00m04s101

एमसीएमआईटी के प्रमुख बाहुद्दीन अहमद ने आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उन छात्रों को बधाई दिया जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

vlcsnap 2024 06 30 13h00m11s495


कार्यक्रम के अंत में छात्रों का सम्मान किया गया। प्रमाण पत्र और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई।इस सम्मान से छात्र काफी अभिभूत नजर आए उन्होंने इस आयोजन को लेकर एमसीएमआईटी संस्था को साधूवाद भी दिया।

WhatsApp Image 2024 06 29 at 19.25.47 1
WhatsApp Image 2024 06 29 at 19.43.26
WhatsApp Image 2024 06 29 at 19.43.29